Deoghar news : जसीडीह सीएचसी में मीडिया संवेदीकरण पर कार्यशाला, एमडीएम अभियान पर फोकस

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 09 Feb 2026 8:08 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 25 फरवरी तक देवघर प्रखंड क्षेत्र में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ( एमडीए) अभियान चलाया जायेगा. इसको लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह . राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 25 फरवरी तक देवघर प्रखंड क्षेत्र में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ( एमडीए) अभियान चलाया जायेगा. इस क्रम में सोमवार को जसीडीह सीएचसी अस्पताल के प्रभारी कार्यालय में मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ विश्वनाथ चौधरी ने किया. कार्यक्रम में क्षेत्र के 2,01,722 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा डीइसी और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दवा खिलायी जायेगी. इसके लिए 321 बूथ बनाये गये है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेर में 65 सुपरवाइजर, 665 दवा प्रशासक, 299 सहिया, 208 सेविका व 151 स्वयंसेवी को लगाया गया है. 10 फरवरी को बूथ पर (आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय) दवा खिलायी जायेगी और 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा दी जायेगी. गर्भवती महिला व गंभीर बीमार व्यक्ति को दवा नहीं देनी है. वहीं आठ स्वास्थ्य कर्मियों को प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों का पर्यवेक्षण करेंगे. प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी के लिए प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया है. दवाई खाने के बाद सिर दर्द, उल्टी, बुखार जैसे प्रतिकूल प्रभाव होते है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है. मौके पर डॉ संतोष कुमार, डॉ पूजा रॉय, निगरानी कार्यकर्ता आसिफ हुसैन, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola