चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने किया केस

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने किया केस

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बाकशीला गांव में हुआ था हादसा

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के बाकशीला गांव निवासी सुनीता देवी ने अपने पिता विशेश्वर राय की सड़क दुघर्टना में हुई मौत को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशेश्वर राय हलवाई का काम करने के लिए प्रत्येक दिन बाजार सुबह में जाते थे और शाम को वापस लौटकर आते थे. इसी क्रम में 11 अप्रैल की रात को करीब आठ बजे अपने काम पर से पैदल ही घर लौट रहे थे. इस दौरान नया डुमरिया स्थित ताज अंसारी के गैरेज के पास पहुंचे ही थे कि कुशमाहा की ओर से मोटरसाइकिल के चालक तेजी एवं लापरवाही से बाइक चलाते हुए आये और विशेश्वर राय को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह पहुंचाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद विशेश्वर राय को मृत घोषित कर दिया गया. सुनिता देवी ने पुलिस को बताया कि यह घटना मोटरसाइकिल चालक के लापरवाही से घटी है. मामला दर्ज करते हुए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola