अबुआ आवास योजना में लायें तेजी : बीडीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
अबुआ आवास योजना में लायें तेजी : बीडीओ

मारगोमुंडा बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ ने मनरेगा व आवास योजना की बारी बारी से पंचायतवार समीक्षा की. बैठक में बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा योजना के तहत सामग्री मद में उपलब्ध कराई गयी राशि का शीघ्र भुगतान करें. साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना को समय पर कार्य को संपादित करने के लिए निर्देश दिया गया. इसके अलावा अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, आवास को-ऑर्डिनेटर कमल कोल, कनीय अभियंता आनंद मेहता, बादशाह अली, पंचायत सचिव भुनेश्वर यादव, नागेंद्र दास, विजय पांडेय, किशोर किस्कू, सुरेश राम दास, राजेश कुमार, जैनुल अंसारी, बबीता राय, रोजगार सेवक सुनील मूर्मू, रामचंद्र पंडित, अमित कुमार, बिरेंद्र मिश्रा, प्रवीण कुमार, उदय शंकर पांडेय, झूपर मरांडी, केवल प्रसाद, गणेश हांसदा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola