प्रखंड में खुला आम विक्रय केंद्र, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड में खुला आम विक्रय केंद्र, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य

मधुपुर: किसानों के लिए नयी सौगात: आम विक्रय केंद्र का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा गठित प्रोड्यूसर ग्रुप के तत्वावधान में सोमवार को आम विक्रय केंद्र का उद्घाटन बीडीओ अजय कुमार दास ने किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े लाभुक किसानों द्वारा उत्पादित आम के लिए सुलभ व व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराना है. साथ ही किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना है. उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर ग्रुप किसानों से सीधे आम की खरीद कर उसके विपणन की व्यवस्था करता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होती है और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होता है. कहा कि प्रत्यक्ष खरीद व विपणन व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को भी उच्च गुणवत्ता वाले ताजे एवं चयनित आम उपलब्ध हो रहे है. यह पहल किसानों की आय वृद्धि, स्थानीय कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार, एफटीसी शिवरतन कुमार, पूर्व मुखिया सुशील सिंह, सामुदायिक समन्वयक मो ताहिर, राजेंद्र यादव, बीआरपी लाइवलीहुड मुन्नी कुमारी, भीम कुमार, राकेश कुमार, अमृत तुरी, बिशनदेव यादव, मनीष कुमार समेत सखी मंडल की दीदियां थीं.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola