Deoghar news : पूरी निष्ठा से सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने में जुटें भाजपा कार्यकर्ता : अमर बाउरी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news :  पूरी निष्ठा से सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने में जुटें भाजपा कार्यकर्ता : अमर बाउरी

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा में पूर्व मंत्री ने अपने विचार रखे. बताया कि स्वच्छता, रक्तदान, प्रबुद्ध वर्ग सेवा सहित विविध कार्यक्रम होंगे.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर. भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज सेवा के माध्यम से निरंतर जनता के सुख-कल्याण के लिए कार्य करती है. उन्होंने सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हर कार्यकर्ता को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.

यह बातें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा को लेकर शोभा परिसर सभागार में आयोजित कार्यशाला में कहीं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा से सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में भाग लेकर देशवासियों की सेवा करनी चाहिए. जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संपन्न होगा. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी जिला मुख्यालय में लगायी जायेगी. 19 व 20 सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग सेवा, 21 सितंबर को नमो मैराथन, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और मेडिकल सेवा का आयोजन किया जायेगा.

पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत के निर्माता हैं. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि सेवा पखवाड़े में सक्रिय होकर देश व समाज के विकास में योगदान दें. भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा को सफल बनायेंगे. सभी ने मिलकर सेवा पखवाड़ा को सफल बनाकर देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया.

कार्यशाला में ये सभी नेता थे मौजूद : कार्यशाला में दिवाकर गुप्ता, नवल राय, अधीर चंद्र भैया, कन्हैया झा, चंद्रशेखर खवाड़े सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

हाइलाइट्स

॰सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार

॰17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा कार्यक्रम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola