Deoghar news : महिला कांग्रेस का मनाया स्थापना दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : महिला कांग्रेस का मनाया स्थापना दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित

जसीडीह के संथाली मुहल्ला में सोमवार को महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस नारी शक्ति संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर कई महिलाएं सम्मानित हुईं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जसीडीह. जसीडीह के संथाली मुहल्ला में सोमवार को महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस नारी शक्ति संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने की. कार्यक्रम में इंटक जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा व प्रदेश सचिव अजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस दौरान दर्जनों महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय स्थापित महिला कांग्रेस का संगठन वर्तमान समय में पूरे देश में मजबूती के साथ काम कर रहा है. महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधे व कदम से कदम मिलाकर मजबूती से काम कर रही है. समाज, राज्य व राष्ट्र के विकास में महिलाओं का योगदान सराहनीय है. इंटक जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्थापना के बाद हर वर्ष महिला स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य है कि आधी आबादी के अधिकार और मान सम्मान को सुनिश्चित किया जाना है. वही इंटक प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक राजनीतिक व सामाजिक सशक्तिकरण को मजबूती मिले तभी महिला दिवस मनाना सार्थक साबित होगा. इस मौके पर बबली सिंह, उर्मिला देवी, रुबी देवी, खुशबू देवी, संगीता देवी, सौखी देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, बबीता देवी, अनीता झा, रिंकी देवी, रुबी खातून, जानकी देवी, फिरोजा खातून आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nishidh Malviya

लेखक के बारे में

By Nishidh Malviya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola