रोबोटिक्स प्रशिक्षण से निखर रही वैज्ञानिक सोच : संयोजक
Published by : BALRAM Updated At : 22 May 2026 7:37 PM
महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित अटल टिंकरिंग लैब के कार्यशाला के दूसरे दिन कोडिंग बेस्ड ऑन रोबोटिक्स पर दिया गया प्रशिक्षण
मधुपुर. शहर के महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय अटल टिंकरिंग लैब की तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन शुक्रवार को कोडिंग बेस्ड ऑन रोबोटिक्स विषय पर पांच सत्र आयोजित किया गया. इसमें नीति आयोग के प्रशिक्षक रोहन शर्मा और दिनेश कुमार ने प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया. प्रथम सत्र का उद्घाटन अटल टिंकरिंग लैब के अखिल भारतीय संयोजक नितिन कुमार चौबे और क्षेत्रीय संयोजक अनंत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर नितिन कुमार चौबे ने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिताओं का दौर है और विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा में टिकने के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन जरूरी है. उन्होंने कहा कि विद्या भारती छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है, जिसमें अटल टिंकरिंग लैब की महत्वपूर्ण भूमिका है. वहीं, अनंत कुमार सिंह ने कहा कि कार्यशालाओं के माध्यम से आचार्यों को प्रशिक्षित कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित की जा रही है. प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उपयोगी पहल बताया. यह आचार्यों व छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. विद्यालय की अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला की व्यवस्था में विद्यालय के आचार्य एनपी यादव व विद्या विकास समिति के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बृजेश सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










