प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

मधुपुर के तिलक नवयुवक दल केला बागान में धार्मिक आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के तिलक नवयुवक दल केला बागान स्थित मंदिर परिसर में बुधवार को बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया. तीन दिनों तक चलने वाले प्राण-प्रतिष्ठा में आज सुबह दर्जनों की संख्या में महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते झील तालाब पहुंचा. जहां पुरोहित कोसलेश मिश्रा व अक्षय मिश्रा द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया. इसके बाद सभी मंदिर प्रांगण पहुंचे. साथ ही वेदी पूजा की गयी. इस आयोजन को लेकर मंदिर के आसपास के जगहों को आकर्षक लाइट व फूलों से सजाया गया हैं. भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. बतादें कि गुरुवार को पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जायेगा. वहीं, शुक्रवार को प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी साथ ही संध्या में जागरण का आयोजन किया जायेगा. संध्या को सभी के प्रसाद का भी वितरण किया गया. इस आयोजन में नव युवक संघ के सभी सदस्य लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola