मधुपुर- दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
मधुपुर- दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच घायल

मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के जशोबांध में दो गुटों में हुई मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के जशोबांध में दो गुटों में हुई मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को देवघर रेफर कर दिया. घायलों में दशरथ गोस्वामी, लालजी गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, राजेश गोस्वामी व बिरमा देवी हैं. घायलों ने बताया कि वे लोग अपनी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रहे थे. दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. कारण पूछने पर गुणाधर गोस्वामी, बास्की गोस्वामी, डेगधरू गोस्वामी, महादेव गोस्वामी, बैजनाथ गोस्वामी समेत 7- 8 लोग लाठी-डंडा से हमलोगों पर हमला कर दिया. हो हल्ला पर लोग जुटने लगे, तो आरोपी भाग निकले. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रमोद कुमार

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. वीरपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola