नवनिर्मित सड़क किनारे मोरम नहीं देने से राहगीर हो रहे दुर्घटना का शिकार

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर में कुशमाहा से चेतनारी की ओर जाने वाली नवनिर्मित सड़क के दोनों किनारे मोरम मिट्टी नहीं दिये जाने से आये दिन राहगीर परेशान

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद क्षेत्र के कुशमाहा से चेतनारी की ओर जाने वाली नव निर्मित सड़क के दोनों किनारे मोरम मिट्टी नहीं दिये जाने से आये दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. बताया जाता है कि 23- 23 लाख की लागत से दो भाग में जिला परिषद द्वारा सड़क का निर्माण निविदा के माध्यम से कराया गया है. सड़क निर्माण होने के बाद दोनों किनारे मोरमयुक्त मिट्टी देने का प्रावधान है. पर काम करने वाले एजेंसी द्वारा मोरम के जगह जेसीबी मशीन लगाकर कुछ जगहों पर सिर्फ मिट्टी भर दिया गया है. इतना ही नहीं सूचना पट्ट में कार्य स्थल बारा पंचायत के सुग्गीपहाड़ी रेलवे गेट से सिलेंडर फैक्ट्री तक दिखलाया गया है. जबकि कार्य शहर के कुशमाहा मोहल्ला को जोड़ने वाले पथ में हुआ है. सड़क किनारे मोरम नहीं देने से किनारे काफी गड्ढा हो गया है. इसके कारण राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola