ईद को लेकर बाजार में सेवई व लच्छों की बढ़ी बिक्री

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ईद को लेकर बाजार में सेवई व लच्छों की बढ़ी बिक्री

मधुपुर के बाजारों में ईद की रौनक और खरीदारी का उत्साह

विज्ञापन

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में रमजान का महीना जैसे-जैसे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. वैसे-वैसे लोगों में ईद की तैयारी भी तेज होती जा रही है. रोजेदारों के बीच इबादत के साथ ईद की खरीदारी व घर वापसी की हलचल दिखाई देने लगी है. बाजारों की रौनक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखकर इबादत करते है. महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह व भाईचारे के साथ मनाते है. ऐसे में ईद के करीब आते ही बाजारों में कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र, सेवईं, सूखे मेवे और मिठाइयों की दुकानों पर लोगो की भीड़ बढ़ने लगी है. खासकर शाम के समय इफ्तार के बाद बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है. शहर के गांधी चौक, स्टेशन रोड, थाना रोड, भगत सिंह चौक, हटिया रोड, राजबाड़ी रोड, खलासी मोहल्ला चौक, एमएफ खान रोड, भेड़वा समेत आसपास के चौक-चौराहों पर दुकानदारों ने भी ईद को लेकर विशेष तैयारी कर लिया है. कपड़ों की दुकानों में नये-नये डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, शेरवानी, बच्चों के कपड़े व महिलाओं के लिए आकर्षक ड्रेस उपलब्ध कराया गया है. जिसमें युवाओं को अरमानी का कुर्ता पायजामा, बुटकट पैंट, मोमफीट पैंट, पोपको, ओल्डमुनी व डेनीम शर्ट लुभा रहा है. वहीं महिलाओं को अफगानी लहंगा, प्लाजो, गरारा, आलिया सूट व बनारसी गरारा पंसद आ रहा है. वहीं जूते-चप्पल, चूड़ी, कॉस्मेटिक और इत्र की दुकानों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. हाइलार्ट्स : मधुपुर के बाजारों में ईद की रौनक और खरीदारी का उत्साह ईद की तैयारियों के बीच बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola