मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 18 Aug 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

आप लोगों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन के पथलचपटी स्थित आवास में रविवार को झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे करना, सभी लिपिक का एक समान सेवा शर्त एवं प्रोन्नति नियमावली लागू किया जाये. मौके पर मंत्री हसन ने लिपिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे. मौके पर जिला संयोजक प्रकाश कुमार, जिला सह संयोजक गौतम कुमार राय, प्रमंडलीय सचिव संतोष कुमार दास, ओम जय, कुमोद कुमार रंजन, अखिलेश कुमार, संतोष पासवान, राहुल सिन्हा, निर्मल कुमार नीरज, प्रेमचंद मुर्मू, रजनीश कुमार, नवलेश कुमार, गौतम आनंद, पिंटू चौधरी, हेमंत कुमार, सेफात अंसारी, उत्तम कुमार सिंह, सुजीत कुमार, साहिल रयान पॉल आदि दर्जनों लिपिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola