राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कस्तूरबा की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कस्तूरबा की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

मधुपुर: मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय प्लस टू विद्यालय में आयोजन

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय प्लस टू विद्यालय सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. इस अभियान में प्रभात फेरी गांवों के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों को डेंगू से बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गयी. बताया गया कि डेंगू के लक्षणों में अचानक तेज बुखार तेज सिरदर्द आंखों के पीछे दर्द जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द त्वचा पर चकत्ते मसूड़ों से खून आना भूख न लगना आदि शामिल हैं. उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर तुरंत सहिया दीदी या निकटतम अस्पताल में संपर्क कर जांच करानी चाहिए ताकि समय पर उपचार हो सके. मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखने पुराने बर्तन टायर नारियल के छिलके आदि खुले में न फेंकने की सलाह दी गयी. बताया कि एडीज मच्छर मुख्यतः दिन के समय में काटता है और शरीर के निचले हिस्से में अधिक काटता है इसलिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह दी गयी. साथ ही सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग पर जोर दिया गया. उपाधीक्षक डॉ शाहिद ने कहा कि हर वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समुदाय के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है. उन्होंने कहा कि साप्ताहिक एक दिन ड्राई डे के रूप में कूलर फूलदान आदि का पानी खाली करना चाहिए ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका. मौके पर एमटीएस तपन कुमार, एमपीडब्लू बिनोद कुमार दास, मो. तनवीर आलम, संजीव कुमार, वार्डन अर्पणा राणा, शिक्षिका स्नेहा कुमारी, सरोज कुमार सिन्हा, सूतापा, भूमिका, दिनेश कुमार दास, सहिया साथी व सहिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola