हलदिया-बरौनी पाइप लाइन से लाखों का क्रूड ऑयल चोरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर में कच्चे तेल की चोरी का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के बदिया के निकट हलदिया-बरौनी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर लाखों की क्रूड ऑयल की चोरी का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार की रात के करीब डेढ़ बजे की बताया जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात को क्रूड ऑयल पाइप लाइन का प्रेशर कम मिलने पर जसीडीह स्थित नियंत्रण कक्ष ने इसकी सूचना अपने विभागीय अधिकारियों समेत तत्काल पुलिस को दी. इसके बाद आइओसी के कर्मी समेत पुलिस भी सक्रिय हुई. बताया जाता है कि पेट्रोलिंग के दौरान मधुपुर के बदिया में पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर तेल निकालने का मामला सामने आया है, लेकिन घटना स्थल पर पुलिस व आइओसी के कर्मी के पहुंचने से पूर्व ही टैंकर लेकर तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य भागने में सफल रहे. घटनास्थल के निकट टैंकर के वाहन के निशान भी मिले हैं. हालांकि कितने लीटर ऑयल की चोरी हुई है. यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है. पर एक टैंकर तेल की कीमत भी लाखों में होती है. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के अलावा मधुपुर थाना के पुलिस ने भी पहुंच कर मामले की जांच की. विभागीय स्तर पर भी जांच की जा रही है. बताते चले कि इससे पूर्व भी मधुपुर के बदिया में पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर क्रूड ऑयल चोरी किये जाने की घटना सामने आ चुकी है. इस दौरान टैंकर के खेत में फंस जाने के कारण पुलिस ने स्थल से टैंकर भी बरामद किया था. इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola