ePaper

जिला इंटक ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated at : 09 Sep 2024 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
जिला इंटक ने चलाया जनसंपर्क अभियान

मधुपुर प्रखंड के कुसहा, बगजोरा, रंगुडीह, करहिया, पनियारा में जनसंपर्क अभियान चलाया

विज्ञापन

मधुपुर. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार व मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह ने बहाल चौधरी, अभिषेक सिंह, लालजी दास सहित कई और कांग्रेसजनों के साथ मधुपुर प्रखंड के कुसहा, बगजोरा, रंगुडीह, करहिया, पनियारा में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों को झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा गांव के लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनके समाधान के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. इंटक के नेताओं ने लोगों को भाजपा के झूठे वादों के झांसे में ना आने की सलाह दी. जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा कि झारखंड सरकार का एक ही उद्देश्य है जनसेवा और इसी उद्देश्य के तहत झारखंड की गठबंधन इंडिया सरकार ने अब तक जनहित के क्षेत्र में कई सारे काम किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola