लगातार हो रही बारिश से घर ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से घर ध्वस्त

पालोजोरी. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया

विज्ञापन

पालोजोरी. लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, खेतों में पानी भर ही गये. जगह-जगह जल जमाव व सड़क की बदहाली से जन जीवन भी प्रभावित हो गया है. लगातार बारिश ने गरीबों के आशियाने को भी नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले कई लोगों के मिट्टी के घर ध्वस्त हो गये हैं. वहीं, भुरकुंडी पंचायत के भुरकुंडी चीरापाड़ा के रहने वाले संजूलाल मुर्मू का घर बारिश की वजह से गिर गया है. उसका घर ध्वस्त होने से उसके समक्ष गंभीर स्थिति खड़ी हो गयी है. वहीं, संजूलाल मुर्मू ने मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola