ePaper

लक्ष्मी नारायण यज्ञ से गांव का माहौल हुआ भक्तिमय

Updated at : 10 May 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण यज्ञ से गांव का माहौल हुआ भक्तिमय

देवीपुर प्रखंड के रामूडीह में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र के रामूडीह में शनिवार को पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ बड़े धूमधाम से संपन्न हो गया. इस दौरान पांच दिनों तक पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा. वहीं, विद्वानों द्वारा लक्ष्मी नारायण की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से किया गया. इस संबंध में पंडित अशोक पांडे ने बताया कि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इस गांव के अगल-बगल एक भी लक्ष्मी नारायण की मंदिर नहीं थी. महायज्ञ में पुष्पा देवी, गुंजन पांडेय, सुमन पांडेय, श्याम कांत पांडेय, आशुतोष उपाध्याय, पूनम पांडेय, साक्षी कुमारी, वंदना कुमारी, पूजा देवी, आरती देवी, निशिकांत पांडेय, राहुल पांडेय की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

SIVANDAN BARWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola