Deoghar news : आम बजट को बताया मजदूर व किसान विरोधी, यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने किया विरोध-प्रदर्शन

Updated at : 06 Feb 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : आम बजट को बताया मजदूर व किसान विरोधी,  यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने किया विरोध-प्रदर्शन

देवघर के चितरा कोलियरी वर्कशॉप के मुख्य द्वार पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने गेट मीटिंग आम बजट को मजदूर व किसान विरोधी बताया. वहीं श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा कोलियरी के वर्कशॉप के मुख्य द्वार पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने गेट मीटिंग कर केंद्रीय बजट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. इस मौके पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सचिव पशुपति कोल ने अन्य कोयला कर्मियों के साथ सामूहिक रूप से केंद्रीय बजट के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा जो बजट पेश किया गया है. वह बजट मजदूर व किसान विरोधी है. इससे मजदूर व किसानों को लाभ नहीं मिलेग. मजदूर नेता ने मांग करते हुए कहा कि कहा कि चार श्रम कोड कानून को लागू करना बंद किया जाये. पशुपति कोल ने कहा कि केंद्र श्रम कानूनों में बदलाव करना बंद करे. बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाये. मनरेगा के लिए बजट में की गयी कटौती बंद करे व किसानों के फसल के एमएसपी को लागू करे इस मौके पर एटक के शाखा अध्यक्ष होपना मरांडी, कोलकर्मी डोमन दे, लक्ष्मण दास, शेख समीर, मुनेश्वर किस्कू, राजन महतो, सूखवा हेंब्रम, बलराम मंडल, हुसैन अंसारी, दिनेश महतो, कृष्णा महतो, पुरण मिर्धा, राजू दास, रतन रजक, शमशुल अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola