स्काउट स्टेट रैली: शिविर में 26 यूनिट किया रक्तदान

मधुपुर के बावनबीघा स्थित पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे चार दिवसीय 54 वां स्काउट स्टेट रैली के दूसरे दिन रक्तदान शिविर समेत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित पूर्व रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे चार दिवसीय 54 वां स्काउट स्टेट रैली के दूसरे दिन रक्तदान शिविर समेत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान शिविर के निरीक्षण के उपरांत ध्वज समारोह हुआ. मार्च पास्ट व स्टैंडर्ड जजिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न मंडल से आये प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. साथ ही रक्त दान करने और जीवन को बचाने के लिए एक कारण के साथ, पूर्वी रेलवे भारत स्काउट्स और गाइड ने सफलतापूर्वक रक्त दान शिविर का आयोजन किया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएमओ आसनसोल डाॅ राजानी सिन्हा ने किया गया था. 26 दाताओं ने स्वेच्छा से रक्त दान किया. बैंड प्रदर्शन प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. प्रतिभागियों ने उत्साह से प्रतियोगिता में भाग लिया. बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम को एस विजय, स्टेट कमिश्नर (स्काउट)/ईआरबीएसजी द्वारा प्राप्त किया गया था. इस दौरान भारत की संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए गांव के मेला और फूड प्लाजा के संदर्भ में एक सांस्कृतिक असाधारण शाम का आयोजन किया गया. साथ ही लोक नृत्य व कैंप फायर भी आयोजित की गयी. बताते चले कि रैली स्काउट गाइड रोवर रेंजर वॉलंटियर मिलाकर सियालदह, मालदा, जमालपुर, सेंट्रल, आसनसोल, लिलुवा, जमालपुर, सीएलडब्ल्यू, कचरापाड़ा, हावड़ा, मालदा से करीब 800 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं. —————— मार्च पास्ट व स्टैंडर्ड जजिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




