Deighar news : कोठिया बस स्टैंड से कांवरिया गायब, परिजन पहुंचे थाने

Updated:
विज्ञापन
Deighar news : कोठिया बस स्टैंड से कांवरिया गायब, परिजन पहुंचे थाने

देवघर के थाना क्षेत्र के कोठिया अस्थायी बस स्टैंड से रहस्यमय परिस्थिति में गायब बंगाल के कांवरिया का पता नहीं चला है. परिजनों ने थान में जाकर शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह . जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया अस्थायी बस स्टैंड से रहस्यमय परिस्थिति में पश्चिम बंगाल का एक कांवरिया गायब हो गया. घटना के संबंध में गायब कांवरिया पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज थाना क्षेत्र के भाइल गांव निवासी कमल सरकार के चचेरे भाई सामन सरकार ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दी है. पीड़ित कांवरिया ने बताया की गांव से 17 व्यक्ति बोलेरो पिकअप वैन पर सवार होकर सुल्तानगंज पहुंचे थे, जहां से जल लेकर चार अगस्त को सभी व्यक्ति कोठिया बस स्टैंड आये थे, जहां वाहन खड़ा करके बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करने के गये थे. जलार्पण करने के बाद कमल सरकार सहित तीन व्यक्ति पहले ही कोठिया पहुंच गया था और वह पार्किंग में घूमने चला गया. जलार्पण करने के बाद पीड़ित भाई सहित अन्य व्यक्ति स्टैंड पहुंचा तो कमल सरकार को गायब पाया. वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो सभी व्यक्ति ने मिलकर आसपास के इलाके में खोजबीन की. लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नही मिल सकी. इसके बाद खोजबीन करते हुए अपने गांव चला गया. वहां भी कमल नही मिला. इसके बाद पुनः सोमवार को जसीडीह पहुंच कर खोजबीन की. कुछ पता नहीं चलने पर पीड़ित थाने में पहुंचा और लिखित शिकायत दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nishidh Malviya

लेखक के बारे में

By Nishidh Malviya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola