झामुमो युवा मोर्चा के सदस्य हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
झामुमो युवा मोर्चा के सदस्य हुए सम्मानित

सारवां में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम

विज्ञापन

सारवां. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला युवा कमेटी व महानगर देवघर जिले के सभी प्रखंडों में युवा मोर्चा का गठन किये जाने पर सारवां प्रखंड जेएमएम अध्यक्ष सत्येंद्र हाजरा की ओर से नवचयनित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सारवां युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज राय, सचिव अफजल अंसारी, उपाध्यक्ष अरुण यादव, मीडिया प्रभारी किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, सदस्य मनोहर यादव, रूप यादव, अनिल हांसदा को पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष नुनेश्वर मांझी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola