झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दूसरा दिन, इन खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2024 11:18 PM

विज्ञापन

देवघर में जारी झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. कल इस प्रतियोगिता का आखिरी दिन है.

विज्ञापन

जसीडीह स्थित मेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स, कुमैठा में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक 35 से अधिक इवेंट के पदकों का फैसला हो गया. वहीं कई इवेंट में हिट की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. चैंपियनशिप के दूसरे दिन मौसम में आयी ठंडक की वजह से खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर देखा गया. प्रतिभागी पदक के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे. जेवलिन थ्रो के प्रतिभागियों ने करीब 50 मीटर की दूरी तक भाला फेंका. वहीं शाम के समय आयोजित चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रांची व हजारीबाग टीम के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखी गयी.

दूसरे दिन के इवेंट्स के विजेता

इवेंट प्रथम, द्वितीय व तृतीय

  1. गर्ल्स-18(हाइ जंप)-स्नेहा कुमारी(बोकारो) व नीतू कुमारी(रामगढ़)
  2. गर्ल्स-20(लांग जंप)-प्रीति लकड़ा (हजारीबाग), प्रियंका नायक (वेस्ट सिंहभूम) व जेनिस टोप्पा (रांची)
  3. ब्याॉज-16(लांग जंप)-राहुल हांसदा (वेस्ट सिंहभूम), कार्तिक उरांव (गुमला) व विनीत उरांव (गुमला)
  4. ब्यॉज-20(लांग जंप)-समीर उरांव (रांची), अमित ओहदार (गुमला) व आयुष उरांव (गुमला)
  5. ब्यॉज-18(लांग जंप)-प्रीतेश उरांव (गुमला), संदीप कुमार (रामगढ़) व सुकुत करकेट्टा (रांची)
  6. ब्यॉज-16(हाइ जंप)-हिमांशु कुमार (ईस्ट सिंहभूम), रोहित कुमार (जामताड़ा) व नीरज कुमार (चतरा)
  7. गर्ल्स-16(हाइ जंप)-संध्या कुमारी (पलामू), सरस्वती मुर्मू (पाकुड़) व प्रियांशु कुमार (हजारीबाग)
  8. गर्ल्स-16(लांग जंप)-गीता कुमारी (गुमला), संध्या कुमारी (पलामू) व काजल कुमारी (रांची)
  9. ब्यॉज-20(जेवलिन थ्रो)-ज्ञानंचंद तिर्की (गढ़वा), श्रवण कुमार (हजारीबाग) व शिवम मंडल (साहिबगंज)
  10. ब्यॉज-18(जेवलिन थ्रो)-नीरज यादव (साहिबगंज), हेमंत कुमार (पलामू) व विशाल नायक (रामगढ़)
  11. गर्ल्स-18(जेवलिन थ्रो)-बबली कुमारी (रांची), आर्या सिंह (पलामू) व खुशबू कुमारी (जामताड़ा)
  12. गर्ल्स-18(लांगजंप)-हुसानारा परवीण (साहिबगंज), मानसी मिंज (हजारीबाग) व अर्पिता साहु (जामताड़ा)
  13. ब्यॉज-18(110 मीटर हर्डल)-संजीव कुमार (बोकारो), दुलार केरकेट्टा (बोकारो) व मनीष बेदिया (रामगढ़)
  14. ब्यॉज-16(110 मीटर हर्डल)-अनुज बक्सला (गुमला), जयदीप उरांव (गुमला) व राजस्वांश (सिमडेगा)
  15. गर्लस-16(80 मीटर हर्डल)-दाशमी कंडुलना (रांची), सीमा कुमारी (हजारीबाग) व कुमारी प्रज्ञा (गिरिडीह)
  16. गर्लस-18 (80 मीटर हर्डल)-रितु कुमारी (बोकारो), सिम्मी कुमारी (हजारीबाग) व बिंदु कुमारी (सिंहभूम)
  17. ब्यॉज-20(200 मीटर डेस)-विवेक कुमार (बोकारो), साफिन लकड़ा (रांची) व अनीश लकड़ा (रांची)
  18. गर्ल्स-20(200 मीटर डेस)-आकांक्षा कुमारी (पलामू), प्रीति प्रमाणिक (बोकारो) व सानिया पंडित (पाकुड़)
  19. ब्यॉज-18(200 मीटर डेस)-शुभम एक्का (गुमला), निशांत भगत (लोहरदग्गा) व अरूण सिंह (रांची)
  20. गर्ल्स-18(200 मीटर)-आरती मेहता (बोकारो), प्रियंका कुमारी (जामताड़ा) व पूनम मिंज (रांची)
  21. ब्याज-20(10,000 मीटर)-संदीप घोष (धनबाद) व रौशन कुमार (धनबाद).
  22. ब्यॉज-18(10,000 मीटर)- कौशर अंसारी( बोकारो), आलोक गुप्ता (गढ़वा) व प्रशांत कुमार (बोकारो)
  23. ब्यॉज-18(1000 मीटर वॉक)-जगदीश उरांव (बोकारो), रीतलाल कुमार (रामगढ़) व अनुपम कुमार (देवघर)
  24. गर्ल्स-18(5,000 मीटर वॉक)-आरती कुमारी (बोकारो), नेहा (बोकारो) व निर्जला कुमारी (धनबाद)
  25. गर्ल्स-16(1,000 मीटर वॉक)-उषा कुमारी (हजारीबाग), विद्या (गिरिडीह) व नेहा कुमारी (धनबाद)
  26. ब्यॉज-20(1500 मीटर रन)-प्रदीप कुमार (हजारीबाग), कालो मुंडा (खूंटी) व गोपाल हांसदा (पूर्वी सिंहभूम)
  27. ब्यॉज-18(1500 मीटर रन)-दीपक कुमार (हजारीबाग), मनीष (गुमला) व सन्नी कोरा (वेस्ट सिंहभूम)
  28. गर्ल्स-20(1500 मीटर रन)-हीरा संगा (खूंटी), आशा कुमारी (रामगढ़) व प्रिया कुमारी (बोकारो)
  29. गर्ल्स-18(1500 मीटर रन)-आशा कुमारी (चतरा), नेहा कुमारी (हजारीबाग) व चिंतामणी टूटी (रांची)
  30. गर्ल्स-18(400 मीटर रन)-सुहाना परवीण (साहिबगंज), पूनम कुमारी(रांची) व सुमंती कुमारी (हजारीबाग).
  31. ब्यॉज-18(400 मीटर डेस)-प्रतीक उरांव (गुमला), दीपक टोप्पो (बोकारो) व बाबुलाल पासवान (गोड्डा)
  32. ब्यॉज-20(400 मीटर डेस)-अनीश लकड़ा (रांची), प्रशांत महतो (रांची) व कृष यादव (रांची)
  33. ब्यॉज-14(ट्राइथलॉन, ग्रुप बी)- अनीत उरांव(गुमला), दीपक कुमार (पलामू) व विमल राज (रामगढ़)
  34. ब्यॉज-14(ट्राइथलॉन, ग्रुप ए)-प्रथम उरांव (बोकारो), निशांत राय (दुमका) व अश्विन नागुद्वार (साहिबगंज).
  35. ब्यॉज-14(ट्राइथलॉन, ग्रुप सी)-परमा हांसदा (साहिबगंज), क्रांति महतो (बोकारो) व सुमंत राज (देवघर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola