ePaper

जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

Updated at : 08 Oct 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

विज्ञापन

चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित खागा स्कूल मैदान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की जिलास्तरीय बैठक हुई. बैठक में जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र सारठ, मधुपुर और देवघर से पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. साथ ही संगठन विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया. मौके जेएलकेएम नेता अरुण महतो, अमित मंडल, भूदेव चंद्र महतो, सिकंदर आलम, सचिन दास ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य देवघर जिला में मजबूत जिला कमेटी का गठन किया जाना है. साथ ही कहा कि पंचायत से लेकर सभी 10 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय कमेटी के विस्तार किया जायेगा. इसके लिए ठोस रणनीति तैयार किया गया. साथ ही कहा कि पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो की क्रांतिकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया है. इसके लिए हमलोग सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे. वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कहा कि देवघर जिले के एकमात्र औद्योगिक क्षेत्र चितरा कोलियरी में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ ट्रेड यूनियन का विस्तार करने और श्रमिक हितों की रक्षा को लेकर भी विशेष रूप चर्चा की गयी. अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आने वाले दिनों में जनसंघर्ष को और तेज करने की बात कही गई. मौके पर अरुण महतो, अमित मंडल, भूदेव महतो, सिकंदर आलम, चंदन वर्मा, विक्की रवानी, सचिन दास, टिंकू पोद्दार, बसंत महतो, इबरार अंसारी, खुशवंत प्रधान, धनंजय कोल, रोहित राउत, चांद हसन, बबलू महतो, दीपक महतो, लखीराम, दिलीप, रमेश, बहरुद्दीन,महमूद कौसर कारी, शमशेर आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR RANA

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola