जयंती नदी के चोपकियारी घाट के पेयजलापूर्ति कूप से शव बरामद

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
जयंती नदी के चोपकियारी घाट के पेयजलापूर्ति कूप से शव बरामद

करौं थाना क्षेत्र के चौपकियारी स्थित जयंती नदी घाट पर निर्माणाधीन पेयजलापूर्ति कूप से पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

करौं. थाना क्षेत्र के चौपकियारी स्थित जयंती नदी घाट पर निर्माणाधीन पेयजलापूर्ति कूप से पुलिस ने सोमवार को सड़ा गला शव बरामद किया है. शव की पहचान पाथरोल थाना क्षेत्र के जामडावर निवासी प्रयाग सिंह (43) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि मृतक ट्रैक्टर ड्राइवर था. पिछले दो दिनों से वह अपने घर से लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद दो दिन पूर्व उसके भाई ने गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. इस बीच सोमवार को उक्त कुआं में शव होने की सूचना पर पुलिस पहुंच कर प्रयाग सिंह का सड़ा गला शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. मृतक के जेब से मोबाइल भी बरामद किया है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों रो-रो कर बुरा हाल था. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृश्य कुआं में डूबकर मौत प्रतीत होती है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola