छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : शबाना खातून

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : शबाना खातून

देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी होना दुर्भाग्यपूर्ण : शबाना

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव शबाना खातून ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा हुआ है. शबाना खातून ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार की नाकामी के कारण छात्रों का भविष्य लगातार बर्बाद हो रहा है. उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था ही भ्रष्ट हो जायेगी तो देश का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा. शबाना खातून ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष तरीके से सीबीआई जांच करायी जानी चाहिए तथा दोषी एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. —— केंद्र सरकार की नाकामी से बर्बाद हो रहा छात्रों का भविष्य : शबाना खातून

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola