इंटक नेताओं ने एम्स निदेशक से की मुलाकात

इंटक नेताओं ने देवीपुर एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर सौरव वार्ष्णेय से की मुलाकात
देवीपुर. देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने प्रखंड की जीतजोरी एवं रामुडीह पंचायत के रामपुर, उत्तमपुर एवं सुल्तानपुर गांव के विस्थापितों तथा स्थानीय ग्रामीणों के मामले को लेकर देवीपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ सौरव वार्ष्णेय से मुलाकात की. इस दौरान इंटक के दोनों नेताओं ने एम्स के डायरेक्टर से कहा कि देवीपुर स्थित एम्स में बाहरी लोगों की बहाली पर रोक लगाकर विस्थापित परिवार के सदस्यों की बहाली को प्राथमिकता दी जाये, क्योंकि विस्थापित परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता नहीं दिये जाने के कारण बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए राज्य से बाहर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है. नेता द्वय ने कहा कि झारखंड सरकार के निर्णय के अनुसार 75 प्रतिशत स्थानीय व्यक्तियों को भी बहाली में प्राथमिकता दी जाये तथा साथ ही निबंधित गोचर एवं गैर निबंधित गोचर की जो जमीन एम्स द्वारा ली गयी है. उस जमीन के बदले एम्स हर हाल में गोचर जमीन उपलब्ध कराये. ————– देवघर एम्स बहाली में विस्थापितों की मिले प्राथमिकता : इंटक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




