श्रावणी मेले में शुरू हो जायेगा अंतरराज्यीय बस अड्डा, दो माह की होगी बंदोबस्ती
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला में बाघमारा स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा चालू कर दिया जायेगा. बस अड्डे की बंदोबस्ती ओपन टेंडर के माध्यम से दो माह के लिए दी जायेगी.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर.
श्रावणी मेला में बाघमारा स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा चालू कर दिया जायेगा. बस अड्डे की बंदोबस्ती ओपन टेंडर के माध्यम से दो माह के लिए दी जायेगी. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि श्रावणी मेला में बाघमारा के अंतरराज्यीय बस अड्डा को चालू करने से शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी. इसकी दो माह की बंदोबस्ती की जायेगी. इसमें छोटे वाहन से 50 रुपये एवं बड़े वाहन से 100 रुपये शुल्क वसूली की जायेगी. बस स्टैंड में पानी, बिजली, सफाई आदि सारी व्यवस्था है. इसमें छह दुकानों की भी दो माह के लिए बंदोबस्ती की जायेगी. बस अड्डे के डाक की न्यूनतम राशि 18 लाख 27 हजार रखी गयी है, जबकि प्रति दुकानों के लिए 35 हजार रुपये न्यूनतम राशि रखी गयी है.—————————हाइलाइट्स:
बस अड्डे के लिए डाक की न्यूनतम राशि रखी गयी 18.27 लाख रुपयेछोटे वाहन से 50 रुपये एवं बड़े वाहन से वसूल सकेंगे 100 रुपयेदुकानों के डाक की न्यूनतम राशि है 35 हजार
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










