एसआईआर की रिपोर्ट 24 घंटे में जमा करें : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
एसआईआर की रिपोर्ट 24 घंटे में जमा  करें :  बीडीओ

प्रखंड कोषांग कार्यालय में जमा करने का निर्देश

विज्ञापन

सारवां. चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरिक्षण) को लेकर रविवार को ब्लॉक में बीडीओ रजनीश कुमार ने सुपरवाइजरों और बूथ लेवल पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई. इस अवसर पर 2003 के मतदाता सूची 2025 के मतदाता सूची के बूथ वार मिलन करने को लेकर दिए गए निर्देश को लेकर समीक्षा की गयी. इस दौरान उन लोगों को 24 घंटे के अंदर मिलान कर रिपोर्ट को प्रखंड कोषांग कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. कहा कि सभी अपने क्षेत्र में युद्धस्तर पर अभियान चला कर हर हाल में मिलान करें. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बी पीआरओ दिलीप राय, सुपरवाइजर वसंत ठाकुर, आशीष दुबे, सुनील कुमार झा, दिलीप राव, विनय राय, सुशील मरांडी, प्रेम मुर्मू, इंदु कुमारी झा, मनोरमा देवी, अनीता देवी, सरस्वती देवी, ममता कुमारी, प्रमिला देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, कमलावती देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola