ePaper

Indian Railways News: मधुपुर में वैक्यूम ठीक के दौरान चल पड़ी दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन, रेलकर्मी की मौत

Updated at : 11 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News

Indian Railways News

Indian Railways News: देवघर जिले के मधुपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक हादसा हो गया. वैक्यूम ठीक करने के दौरान दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस चल पड़ी, जिसकी वजह से एक रेलकर्मी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Indian Railways News: मधुपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को डाउन दिल्ली- गोड्डा एक्सप्रेस के शंटिंग के क्रम में केरेज व वगैन विभाग में कार्यरत सीनियर फिटर मधुपुर थाना क्षेत्र के चुंगलो ग्राम निवासी सुभाष मंडल (55) की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी थी. इसी दौरान कोच एस-4 में वैक्यूम लिकेज की समस्या आ गयी. सुभाष मंडल एस-4 में वैक्यूम लीकेज की समस्या ठीक करने के लिए प्लेटफॉर्म पर झुक कर कार्य कर रहे थे. इस क्रम में ट्रेन चालक ने अचानक ट्रेन स्टार्ट कर दी. सुभाष ट्रेन की चपेट में आ गये. यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन को रोका गया. आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला. इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आसनसोल मंडल के सीनियर डीएमइ घटनास्थल पर पहुंचे

घटना कि सूचना मिलने पर आसनसोल रेल मंडल के सीनियर डीएमइ अविनाश कुमार, वेलफेयर इंस्पेक्टर संजय कुमार और सपन दास मधुपुर पहुंचे. उन्होंने घटना कि जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को रेल प्रशासन हरसंभव मदद करेगा. मौके पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, मेंस कांग्रेस के सदस्य सहित जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

Maha Shivratri: बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू, 17 से खुलने लगेंगे मंदिरों के पंचशूल

JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, कहा- क्या हम नक्सली बन जायें?

एक्शन में झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा, अंचल अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कह दी ये बात

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में 77 दिन बाद शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola