वज्रपात की चपेट में आकर महिला मूर्छित, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
वज्रपात की चपेट में आकर महिला मूर्छित, अस्पताल में भर्ती

सारवां थाना क्षेत्र के डहुवा गांव की घटना

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के डहुवा गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से महिला मूर्छित हो गयी. महिला की पहचान सुधा देवी(25) के रूप में हुई है. हादसा शाम के समय की बतायी जा रही है. बताया गया कि घर के दरवाजे के पास खड़ी महिला वज्रपात की चपेट में आ गयी, जिससे मूर्छित होकर गिर पड़ी. आकाशीय बिजली से पूरा घर झनझना उठा. महिला के अचानक मूर्छित होकर गिरने पर घर के लोग पहुंचे. इसके बाद आनन-फानन में बेहोश पड़ी महिला को इलाज को लेकर सीएचसी ले गये. जहां सीएचसी प्रभारी डॉ बीके सिन्हा के नेतृत्व में सीएचओ संतोष प्रमाणिक, एएनएम कनकलता, दिवाकर, रंजीत लाल द्वारा उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इस अवसर पर वज्रपात से घायल महिला के परिजनों ने बताया कि तेज बारिश हो रही थी. दरवाजे के पास सुधा खड़ी थी कि जोरदार बिजली कड़की और रोशनी का झमाका हुआ पूरा घर हिल गया. इसी बीच वे बेहोश होकर गिर गयी. मौके पर परिजन के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola