बंद पड़े चापानलों की मरम्मत में तेजी लायें: बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
बंद पड़े चापानलों की मरम्मत में तेजी लायें: बीडीओ

सारठ प्रखंड सभागार में बीडीओ ने कर्मचारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

सारठ. बीडीओ चन्दन कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड सभागार सारठ में बीपीआरओ श्रीकांत मंडल की अध्यक्षता में चापानल मरम्मती को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि अपने पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में घूम-घूम कर बंद पड़े चापानलों की मरम्मत कराएं. साथ ही सभी पंचायतों से उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया. वहीं पंचायत आराजोरी, बड़वाद, बसाहाटांड़, चित्रा, फूलचूवा, कुकराहा, लगवा, पत्थरडा, सबैजोर, साधरिया एवं ठाढ़ी पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना की प्रगति को लेकर प्रखंड समन्वयक मोहन महरा द्वारा समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान उक्त पंचायतों की रिपोर्ट अत्यंत खराब पाई गई, जिस पर संबंधित कर्मियों को तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हसीब अंसारी, रंजीत भोक्ता, सुधीर कुमार सिंह, पंचायत सचिव अहमद अंसारी, मो अजहर, सुमित कुमार, राजेश कुमार, पंचायत सहायक पवन कुमार वर्मा, जयनंदन यादव, कामदेव कोल, सदाकत अंसारी, अजीत कुमार सिंह, मंजू कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
मिथिलेश सिन्हा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

2001 से प्रभात खबर से जुड़ कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं. विकास, लोगों की समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बेहतर कवरेज करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola