ePaper

दहेज के लिए घर से निकलने का आरोप

Updated at : 23 Dec 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए घर से निकलने का आरोप

ससुरालवालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर बच्चे के साथ घर से निकला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के पथलचपटी के आम बागान निवासी नौशीन परवीन (24) ने अपने ससुराल वालों द्वारा एक मत होकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर बेटे के साथ घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए मधुपुर महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले 15 नवंबर 2022 को उसकी शादी पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र के सियालडंगा निवासी मो. सकलैन के साथ उसकी हुई थी. शादी में परिवार वालों ने पांच लाख नकद और तीन लाख का जेवरात सामान आदि दिया. शादी के एक पखवाड़ा बाद ही सास असगरी बानो, ससुर मो. अनवर हुसैन और पति मो. सकलैन अंसारी कम दहेज मिलने की बात कह कर तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे. इस दौरान दांपत्य जीवन में एक बेटा हुआ. महिला ने बताया कि उसका पति मो. सकलैन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में वैल्यूएशन बोर्ड में इन्वेस्टिगेटर के पद पर कार्यरत है, जो सप्ताह में एक बार कुल्टी आते है. फिर पति और ससुराल वालों ने कोलकाता में घर खरीदने के लिए 5 लाख बतौर कर्ज मांगा. पिता ने उसके बैंक खाते में तीन लाख 30 हजार रुपये भेजा. जिसे पति को फोन पे से भुगतान किया. बाद में कर्ज की राशि लौटने से टाल-मटोल करने लगे. चार पहिया वाहन खरीदने के लिए फिर तीन लाख रुपया लेकर आने को कहा. बताया कि पति की मंशा दूसरी शादी करने की है. पिछले 22 जुलाई को ससुराल वाले एकमत से प्रताड़ित कर जेवरात और सौगात छीनकर नाबालिग बेटे के साथ उसे घर से निकाल दिया. तब से बेटे के साथ पिता के घर में रह रही है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola