बैंक खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी
Updated at : 27 Aug 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन

मोबाइल में वाट्सअप पर एक लिंक मैसेज आया, जिसे टच करने के बाद वाट्सअप सहित मोबाइल हैक कर लिया गया. इसके बाद बैंक खाते से तीन बार में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर :
सारठ थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल में वाट्सअप पर सोमवार की सुबह एक लिंक मैसेज आया, जिसे टच करने के बाद उसके वाट्सअप सहित मोबाइल हैक कर लिया गया. इसके बाद आरोपित ने उसके सेंट्रल बैंक एकाउंट से तीन बार में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया. रुपये ट्रांसफर संबंधित मैसेज आया, तब मामले की जानकारी हुई. इसके बाद उसने साइबर क्राइम के ऑनलाइन नंबर 1930 व बैंक के मेल पर ऑनलाइन शिकायत की. साथ ही मंगलवार को उक्त पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. इस संबंध में उसने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर ठगी के पैसे वापस कराते हुए आरोपित को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है. मंगलवार दोपहर तक आरोपित का वाट्सअप हैक ही था. वाट्सअप ऑन नहीं हो रहा था. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित के एकाउंट से तीन बार में अज्ञात आरोपित ने क्रमश: 20000 रुपये, 30000 रुपये व 50000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया है. शिकायत में पीड़ित ने अपने बैंक खाते का ब्योरा सहित अन्य कागजात भी संलग्न किये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




