सीओ ने मार्बल हाउस कोठी का दिलाया दखल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सीओ ने मार्बल हाउस कोठी का दिलाया दखल

मधुपुर के एसआर डालमिया रोड स्थित ऐतिहासिक मार्बल हाउस कोठी को उच्च न्यायालय के आदेश पर हुई कानूनी प्रक्रिया

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के एसआर डालमिया रोड स्थित ऐतिहासिक मार्बल हाउस कोठी को उच्च न्यायालय, रांची के आदेश पर मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत भू-स्वामी अभय कुमार सराफ को विधिसम्मत प्रशासन ने कब्जा दिला दिया. इस दौरान सीओ सह दंडाधिकारी यमुना रविदास ने अंचल कर्मी व पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर लाल झंडा व लाल कपड़े से घेराबंदी की गयी. भूमि स्वामी के अधिकार को शांतिपूर्ण ढंग से दखल की प्रक्रिया पूरा किया गया. सीओ यमुना रविदास ने बताया कि मार्बल हाउस की संपत्ति पर अभय कुमार सराफ का स्वामित्व सिद्ध हो चुका था और उच्च न्यायालय ने उनके पक्ष में निर्णय सुनाया था. प्रशासन द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार टेकरीवाल ने कहा कि वे न्यायालय के आदेश पर आज जमीन पर विधिक रूप से खड़े हैं व अंचलाधिकारी की उपस्थिति में उन्हें अभय सराफ द्वारा अधिकृत किया गया है. उनके अनुसार जमीन का जिम्मा विधि सम्मत रूप से उन्हें सौंपा गया. यह पूरा कार्यवाही आम ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बिना किसी बाधा के समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola