ePaper

देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल

Updated at : 25 Feb 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
hemant soren maha shivratri mahotsav deoghar

मंदिरों पर चढ़ाये गये पंचशूल. महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

Hemant Soren in Deoghar Maha Shivratri 2025: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. शिव बारात को भी रवाना करेंगे. इस दौरान देवघर की सुरक्षा में 3,000 पुलिस बल को तैनात किया जायेगा.

विज्ञापन

Hemant Soren in Deoghar Maha Shivratri 2025: बुधवार (26 फरवरी 2025) को महाशिवरात्रि पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में भव्य शिव बारात निकाली जायेगी. शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. पहली बार झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन कर रहा है. महोत्सव का उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केकेएन स्टेडियम में करेंगे. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री शिव बारात को रवाना करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और 4 विभागों के सचिव भी मौजूद रहेंगे. देवघर जिला प्रशासन ने शिव रात्रि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है.

शिव बारात रूटलाइन और पूरे शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद

महाशिवरात्रि के लिए बाबा मंदिर से लेकर शिव बारात रूटलाइन और पूरे शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. करीब 3000 पुलिस बल और कई दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. काफी संख्या में अफसरों की भी तैनाती की गयी है. बारात रूटलाइन में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जायेगी. इसके लिए जगह-जगह हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगाये गये हैं. डीसी विशाल सागर और एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं.

दुल्हन की तरह सजी बाबानगरी. फोटो : प्रभात खबर

बाबा की होगी चतुष्प्रहर पूजा

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालु देवघर पहुंच गये हैं. बाबाधाम में फाल्गुन चतुर्दशी तिथि यानी शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की चतुष्ग्रहर पूजा होती है. विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करने की खास परंपरा के साथ बाबा भोलेनाथ का विवाह संपन्न होगा. इस पूजा में बाबा भोलेनाथ को दूल्हे की तरह सजाया जाता है. बेलपत्र से सरदार पंडा विग्रह पर माता को सिंदूर अर्पित करते हैं. विशेष पूजा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारी कर ली गयी है.

शिव बारात में देवी-देवता राक्षस, भूत-पिशाच होंगे आकर्षक का केंद्र

महाशिवरात्रि पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबाधाम पहुंचते हैं. रात में निकलने वाली शिव बारात में ये लोग भी शामिल होते हैं. शिव बारात की भव्यता, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शिव बारात को और भव्य और दिव्य रूप दिया गया है. शिव बारात में मुख्य रूप से बाराती के रूप में सभी देवी-देवताओं के साथ भूत, पिसाच, चुड़ैल, राक्षस आदि आकर्षण के केंद्र होंगे. इस वर्ष शिव बारात में मुख्य आकर्षण का केंद्र विशालकाय हाफिया हूप नामक राक्षस होगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विशेष पूजा के बाद शिखर पर फिर से स्थापित हुए पंचशूल

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के तमाम अनुष्ठान परंपरा के अनुसार हो रहे हैं. चली आ रही परंपरा के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती सहित बाबा मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों के शिखर से उतारे गये पंचशूलों को विशेष पूजा के बाद फिर से मंदिरों के शिखर पर स्थापित कर दिया गया. इसके बाद बाबा बैद्यनाथ एवं माता पार्वती मंदिर के बीच गंठबंधन चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई. सुबह करीब पौने नौ बजे से राधाकृष्ण मंदिर के बरामदे पर पंचशूल पूजा हुई. करीब 2 घंटे तक तांत्रिक विधि से पूजा हुई. आरती के बाद सरदार पंडा ने राजू भंडारी को गणेश मंदिर से पंचशूल चढ़ाने की परंपरा को आगे बढ़ाने का आदेश दिया. इसके बाद बारी-बारी से सभी मंदिरों पर पंचशूल स्थापित कर दिये गये.

गठबंधन चढ़ाने की परंपरा की शुरुआत करते सरदार पंडा. फोटो : प्रभात खबर

सरदार पंडा ने चढ़ाया पहला गंठबंधन

पंचशूल चढ़ाने के बाद मंदिर के महंत ने मंत्रोच्चार के साथ प्रेम के प्रतीक बाबा एवं माता पार्वती मंदिर के बीच गंठबंधन चढ़ाया. उसके बाद आम लोगों ने भी पट बंद होने तक जमकर बाबा एवं माता मंदिर के बीच गंठबंधन चढ़ाकर मंगल कामना की. पट बंद होने तक एक हजार से अधिक लोगों ने गंठबंधन चढ़ाया. पूजा को सफल बनाने में प्रबंधक रमेश परिहस्त, दिवान सोना कुमार सिन्हा, सरदार पंडा प्रतिनिधि बाबा झा, मंदिर कर्मी अरुण राउत, सुधीर मिश्रा व अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें

शिवालयों से घिरा है गुमला, शिवरात्रि पर जलार्पण करने बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं श्रद्धालु

सीएम आवास ढाहने पर हमलावर हुई भाजपा, पूछा- झारखंड में शीश महल बनाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार?

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

खूंटी में 5 आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 गिरफ्तार, डीजीपी ने कही ये बात, देखें Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola