ePaper

बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, भूतल पुल में जल जमाव से राहगीर परेशान

Updated at : 15 Jul 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, भूतल पुल में जल जमाव से राहगीर परेशान

मधुपुर के स्टेशन रोड, डामिया कूप रेलवे भूतल पुल, नबी बक्श रोड, भेड़वा रोड, धमना फाटक समेत अन्य जगहों में भारी जल जमाव देखने को मिला

विज्ञापन

मधुपुर. सोमवार से हो रही लगातार बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मंगलवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. बारिश के कारण रेलवे भूतल पुल में भारी जल जमाव हो गया. जिस कारण राहगीर समेत स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी. लगातार हो रही बारिश से लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे. रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों को घर से निकलना दूभर कर दिया है. वहीं, छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी परेशानी हो रही है. बारिश के कारण शहर में जहां-तहां जल जमाव हो गया है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कीचड़मय हो गयी है. शहर के स्टेशन रोड, डामिया कूप रेलवे भूतल पुल, नबी बक्श रोड, भेड़वा रोड, धमना फाटक समेत अन्य जगहों में भारी जल जमाव देखने को मिला. बारिश के कारण पशुपालक किसान को भी मवेशियों के लिए चारा जुटाना मुश्किल हो रहा है. वहीं, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा, ठेला चालक को मजदूरी पर आफत आई है. शाम को ठेला लगाकर चौक चौराहा पर गुपचुप, चार्ट चाय दुकानदार पर भी बारिश का असर पड़ा है. दुकानदार दुकान खोल कर तो बैठे हुए है, लेकिन एक भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola