deoghar news : श्रावणी मेले में आइएसबीटी के पास स्वास्थ्य विभाग लगायेगा 10 बेड का अस्थायी शिविर

Updated:
विज्ञापन
deoghar news : श्रावणी मेले में आइएसबीटी के पास स्वास्थ्य विभाग लगायेगा 10 बेड का अस्थायी शिविर

श्रावणी मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइएसबीटी के समीप मेले के दौरान 10 बेड का अस्थायी शिविर बनाया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी है. मेले के आयोजन को लेकर विभाग की ओर से कई तरह के प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं. इस बार के श्रावणी मेले में पिछले साल की तुलना में बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विभाग की ओर से बजट तैयार किया गया है, जिसे जिला प्रशासन की ओर से विभाग को भेजा जायेगा. वहीं इस साल स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ नया करने को लेकर विचार किया जा रहा है, जिसमें आइएसबीटी के समीप मेले के दौरान 10 बेड का अस्थायी शिविर बनाया जायेगा. इसके अलावा कोठिया मोड़ में भी व्यवस्था को बढ़ाया जायेगा. मामले को लेकर सिविल सर्जन डाॅ युगल किशोर चौधरी ने बताया कि उपायुक्त के साथ हुई बैठक के बाद आदेशानुसार कार्य योजना बनाया जा रहा है, जिसमें चिकित्सकों व पारा मेडिकल कर्मियों की मांग करने, फूड सेफ्टी पदाधिकारी, औषधि निरीक्षक, दवा, उपकरण, एंबुलेंस, जिप समेत अन्य सभी की संख्या व कार्य योजना को तैयार किया जायेगा, जिसके आधार पर बजट को तैयार कर विभाग को भेजा जायेगा, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Ranjan

लेखक के बारे में

By Rajiv Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola