कुत्तों के झुंड ने फेरीवाले पर किया हमला, जख्मी

Updated:
विज्ञापन
कुत्तों के झुंड ने फेरीवाले पर किया हमला, जख्मी

सारवां थाना क्षेत्र में फेरी वाला जख्मी

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के पोडेया गांव में गुरुवार को कुत्तों के झुंड ने फेरीवाले मुर्शिदाबाद के सनाऊल अंसारी (38) पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गया. स्थानीय लोगों और उनके साथियों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां सीएचओ संतोष प्रमाणिक के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे भर्ती कर प्राथमिक इलाज कर रेबीज की वैक्सीन दी. इधर, सारवां-सोनारायठाढ़ी मुख्य मार्ग पर जगमंडी गांव के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से भदियारा गांव निवासी सनी कुमार( 19) गिरकर घायल हो गए. जिसे साथियों के द्वारा इलाज के लिए सीएससी लाया गया. मौके पर उसे भर्ती कर प्राथमिक चिकित्सा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola