युवक से मारपीट अपहरण का प्रयास

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
युवक से मारपीट अपहरण का प्रयास

मधुपुर थाना क्षेत्र के सलैया जंगल के निकट आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के सलैया जंगल के निकट आधा दर्जन असामाजिक तत्वों ने एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पाथरोल थाना क्षेत्र के लेड़वा गांव निवासी मंतोष दास ने थाना में आवेदन देकर घटना की पुलिस से जिक्र किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अपने एक दोस्त को लेकर देवघर जा रहे था. इस क्रम में सलैया जंगल के निकट करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसे रोककर घेर लिया और मारपीट करने लगे. उसका हाथ पैर बांधकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. उससे 60 हजार रुपया की मांग करने लगे. उन्होंने इस मामले में भेड़वा निवासी दो नामजद समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया है. बताया कि इस घटना के बाद वह अपने को शारीरिक और मानसिक तौर पर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola