Deoghar news : स्काउट्स के बच्चों की प्रदर्शनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है : महाप्रबंधक

Updated at : 30 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : स्काउट्स के बच्चों की प्रदर्शनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है : महाप्रबंधक

बावनबीघा स्थित रेलवे ट्रेनिंग पार्क में स्काउट्स के 54वें स्काउ्ट स्टेट रैली एंड कैंपोरी में गुरुवार को भव्य रंगारंग कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में पूर्व रेलवे हावड़ा के जीएम व आसनसोल के डीआरएम शामिल हुए.

विज्ञापन

मधुपुर . बावनबीघा स्थित रेलवे ट्रेनिंग पार्क में चार दिवसीय रेलवे भारत स्काउट्स का 54वें स्काउ्ट स्टेट रैली एंड कैंपोरी के तीसरे दिन गुरुवार को भव्य रंगारंग कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व रेलवे हावड़ा महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर व आसनसोल डीआरएम चेतनानंद सिंह शामिल थे. जीएम ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. जीएम ने भव्य आयोजन की काफी सरहाना की और कहा कि प्रदर्शनी काफी प्रेरणा दायक है, जिससे काफी कुछ सीखने को मिलता है. विभिन्न रेलवे जिलों से आये बच्चों ने कैम्प को खूबसूरती से तैयार किया. इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में एकता और अनुशासन की भावना आती है. जीएम ने कहा कि जो भी कमियां है उसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जायेगा.

डीआरएम ने कहा कि आप सभी एक सेवा भावना से काम करते है. रैली का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को ऐसी गतिविधियों में शामिल करना है. जो आजीवन मित्रता, नेतृत्व कौशल और सेवा की मजबूत भावना का निर्माण करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रशासन जेपी. कुसुमाकर व ईआरबीएसजी की राज्य आयुक्त गाइड ने की. रैली में स्काउट्स एंड गाइड्स व रोवर रेंजर के वालंटियर से सियालदह, मालदा, जमालपुर, सेंट्रल, आसनसोल, लिलुआ, जमालपुर, सीएलडब्लू, कचरापाडा, हावड़ा से करीब 800 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं. मौके पर विभिन्न विभाग के अधिकारी समेत आरपीएफ कमान्डेंट राहुल राज व स्थानीय अधिकारी शामिल थे.

रैली, विभिन्न एडवेंचर एक्टिवटीज व कल्चर प्रोग्राम की मिली सराहना

रैली में कैंपक्राफ्ट के रूप में कैंपिंग कौशल, गेट मेकिंग, सामाजिक संदेश देने वाली कैंप फायर, लोक नृत्य, मार्च पास्ट, एडवेंचर एक्टिविटीज, बैंड डिस्प्ले का आयोजन हुआ. विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृतियों को दर्शाते हुए विलेज धमाका और फूड प्लाजा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. रंगारंग देशभक्ति नृत्य व गीत तथा भव्य कैम्प फायर के साथ आयोजन का समापन हुआ. वहीं कई प्रतिभाओं को जीएम ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola