ePaper

नाटक के माध्यम से मोबाइल के दुरुपयोग से बचने का दिया संदेश

Updated at : 19 Jan 2026 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
नाटक के माध्यम से मोबाइल के दुरुपयोग से बचने का दिया संदेश

मधुपुर : महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तारा भवन का उद्घाटन सह वार्षिकोत्सव

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को तारा भवन का लोकार्पण सह वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीओ राजीव कुमार, नकुल कुमार शर्मा, विमल कुमार, रणजीत मल कोठारी, विकास जैन, शिवकुमार बथवाल उपस्थित रहे. मौके पर रणजीत मल कोठारी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से विद्यालय को उन्नति मार्ग मिले. इसके लिए सभी को तन मन से सहयोग करना होगा, तभी विद्यालय उन्नति के साथ अपनी प्रतिभा सृजन कर सकेगा. नकुल शर्मा ने कहा विद्यालय को सहयोग देकर उन्नति करें. विद्यालय आपके सहयोग से आगे बढ़ रहा है. इस दौरान एक स्मारिका का लोकार्पण किया गया. एसडीओ राजीव कुमार ने कहा शिशु मंदिर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार को जन्म देता है. आज के भौतिकवादी जीवन में बच्चों में संस्कार कही मिलता है तो वो सिर्फ शिशु मंदिर है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों में रिश्ते के महत्व को जीवंत रखता है. शिशु मंदिर में शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण, भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और देशभक्ति के संस्कारों को विकसित करना है, जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके. इसमें बौद्धिक, शारीरिक और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हो और यह विद्या भारती संगठन के तहत देश भर में संचालित होता है. इस अवसर पर अतिथियों ने श्री तारा भवन का लोकार्पण किया गया. वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गणेश वंदना, वाटिका नृत्य, नागपुरी नृत्य बेला उगेला, गीत सतरंगो सा.., नाटक वीर की शहादत, छात्र नारायण के द्वारा शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया गया. साथ ही छात्र-छात्राओं ने शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति किया. गीत देवघर बिराजे गौरा, बंगाल लोक नृत्य बसंतो बहिलो सखी, कथक सुन राधिके, नाटक मोबाइल में उलझा स्वर्ग प्रस्तुत कर कलाकारों ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल के दुरुपयोग से बचाने का संदेश दिया. राजस्थानी लोक नृत्य का कूद पड़ो मेले में और पंजाबी नृत्य भांगड़ा की प्रस्तुति पर उपस्थित अभिभावक और छात्र-छात्राएं झूमने लगे. कार्यक्रम में दर्जनों छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे. हाइलार्ट्स : महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में तारा भवन का उद्घाटन सह वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं को मोबाइल के दुरुपयोग से बचाने का दिया संदेश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola