Deoghar news : फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार
Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 22 Nov 2025 8:47 PM
साइबर थाने की छापेमारी टीम ने विभिन्न कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की छापेमारी टीम ने विभिन्न कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी अनिल कुमार यादव, केंचुआसोली गांव निवासी संतोष कुमार और डुमरकोला गांव निवासी पंकज कुमार मंडल व राहुल कुमार मंडल शामिल है. पुलिस ने इन लोगों के पास से चार मोबाइल फोन व पांच सिम कार्ड बरामद किये है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने सभी आरोपितों को पालोजोरी थाना क्षेत्र के तुरीपहाड़ी जंगल से गिरफ्तार किया है. बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज के खिलाफ इसी वर्ष अप्रैल माह में भी साइबर ठगी का मामला दर्ज हो चुका है. उसके खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 66/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ वीरेंद्र उरांव, पालोजोरी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक देवघर जिले में साइबर ठगी के 692 आरोपित गिरफ्तार किये जा चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से 850 मोबाइल फोन और 1088 सिम कार्ड बरामद किये हैं, जिसमें 257 प्रतिबिंब एप पर अपलोड सिम बरामद हुए है. *पुलिस ने सभी आरोपितों को पालोजोरी थाना क्षेत्र के तुरीपहाड़ी जंगल से किया गिरफ्तार *आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन व पांच सिम कार्ड बरामद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










