Deoghar News : फर्जी कॉल कर बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले चार साइबर आरोपित गिरफ्तार

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 15 Sep 2025 7:25 PM

विज्ञापन

साइबर थाने की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह जंगल से चार साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपित खुद को अधिकारी बताते हुए आम लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे थे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह जंगल से चार साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपित खुद को अधिकारी बताते हुए आम लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल क्षेत्र में बैठकर फर्जी कॉल कर साइबर ठगी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही एक विशेष छापेमारी टीम गठित कर जंगल में छापेमारी की गयी. गिरफ्तार आरोपितों में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के मूल निवासी व वर्तमान में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के खपचुंवा गांव में रह रहे कुंदन मंडल, सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा ओपी अंतर्गत घाघरा गांव निवासी रामदेव महरा, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के दुधानी गांव निवासी गुलाम अंसारी व ताजमुल अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और सात सिमकार्ड बरामद किये हैं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लोगों को कॉल करते थे और खुद को ऑनलाइन कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर उनके बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे. इसके बाद वे उनके खातों से रुपये उड़ा लेते थे. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. इस पूरे अभियान का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय और एसआइ खुर्शीद आलम ने किया. सशस्त्र बलों के साथ मिलकर जंगल को चारों ओर से घेर कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल सभी को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस इनके नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गयी है. हाइलाइट्स -गोपनीय सूचना पर की गयी छापेमारी, फर्जी कॉल कर खुद को कस्टमर अधिकारी बताकर ठगते थे लोगों को -पुलिस ने चार मोबाइल फोन व सात सिम कार्ड किये जब्त, कई नंबर पहले से ऑनलाइन ठगी में चिह्नित -पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी -जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola