Deoghar news : पालोजोरी : मां काली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : पालोजोरी : मां काली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू, कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री

पालोजोरी के ठेंगाडीह में नवनिर्मित काली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने भी हिस्सा लिया. वहीं सैकड़ों श्रद्धालु भी शामिल हुए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी . पालोजोरी बाजार से सटे ठेंगाडीह गांव में नवनिर्मित काली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में ग्रामीणों के साथ-साथ पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा में ठेंगाडीह पालोजोरी सहित आसपास के गांवों की 151 कन्याओं व महिलाओं ने कलश में जल भर कर गांव का भ्रमण करते हुए काली मंदिर परिसर तक पहुंचीं. कलश यात्रा ठेगाडीह छठ घाट से शुरू हुई, जहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ घाट पूजा की. इसके बाद कलश यात्रा जिस मार्ग से गुजरी ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा में शामिल कन्याओं व महिलाओं का अभिनंदन किया. कलश यात्रा के आगे आगे गाजे-बाजे के साथ पूर्व विधायक व ग्रामीण चल रहे थे. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को जहां कलश-यात्रा निकाली गयी. वहीं तीसरे दिन शनिवार को भव्य अनुष्ठान के साथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी. मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गांव में भक्ति का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola