Deoghar news : कृषि अधिकारी बनकर ट्रैक्टर, उपकरण व योजनाओं का लाभ दिलाने का देते थे झांसा, पांच साइबर आरोपित गिरफ्तार

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 06 Jan 2026 8:18 PM

विज्ञापन

पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुराभूरा जंगल में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी कर पांच को पकड़ा है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. साइबर थाने की विशेष टीम ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुराभूरा जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पांच साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कृषि अधिकारी बनकर योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. वहीं कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से कैशबैक का लालच देकर भी ठगी करते थे. इस संबंध में साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

पांच जनवरी की कार्रवाई में मधुपुर थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा गांव निवासी सूरज कुमार दास, सारवां थाना क्षेत्र के चरघरा गांव निवासी अरुण दास, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के पिछड़ीबाद डुमरिया गांव निवासी विमल कुमार, रंगामटिया गांव निवासी देवानंद कुमार दास व युमन दास को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन लोगों के पास से पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद किये है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार साइबर आरोपित ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ सूरज कुमार और पथरड्डा ओपी की पुलिस टीम सहित सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हाइलाइट्स

॰पुलिस ने आरोपितों को पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुराभूरा जंगल से गिरफ्तार किया

॰आरोपितों के पास से पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद॰अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola