गेस्ट हाउस कर्मियों को आग से बचाव की दी गयी जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
गेस्ट हाउस कर्मियों को आग से बचाव की दी गयी जानकारी

मधुपुर में जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारी दी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के गांधी चौक स्थित एक गेस्ट हाउस में अग्निशमन विभाग द्वारा कर्मियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग, आग बुझाने की विधियों व सावधानियां के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी कालेश्वर पासवान ने अग्नि की विभिषिका और विकराल रूप के बारे में जानकारी दी. कहा कि आग लगने पर घबराएं नहीं साहस से काम लें. आग बुझाने के लिए गिला कंबल या बोरा तेजी से आग पर डालकर बुझाने का प्रयास करें. अग्निशमन यंत्रों को हमेशा रखें और उनका सही समय पर उपयोग करें. आग पर काबू नहीं कर पा रहे हैं तो 112 नंबर पर सूचित करें. बिजली से आग लगने पर पहले बिजली को कट करें फिर पानी या मिट्टी से आग पर काबू पाये. मॉल कर्मियों के बीच प्रायोगिक रूप से आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया. कर्मियों ने भी आग बुझाने का अभ्यास किया. मौके पर कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola