अज्ञात शव बरामदगी मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह मकुंदिया गांव के खेत स्थित कुएं से गुरुवार को अज्ञात 45वर्षीय व्यक्ति की शव बरामदगी मामले में थाना में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि,जसीडीह :
जसीडीह थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह मकुंदिया गांव के खेत स्थित कुएं से गुरुवार को अज्ञात 45वर्षीय व्यक्ति की शव बरामदगी मामले में थाना में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के संबंध में चौकीदार बाबूराम हेंब्रम ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये गये बयान में चौकीदार ने कहा है कि वह गुरुवार को अपने घर कोड़ाडीह से थाना ड्यूटी पर जा था. इसी क्रम में रास्ते में सूचना मिली कि उक्त स्थान पर कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद चौकीदार ने इसकी जानकारी थाना को देते हुए घटनास्थल पर पहुंचा. जहां पहुंच कर देखा कि कुएं में शव तैर रहा था. किसी अज्ञात ने 3-4 दिन पूर्व में किसी दूसरे स्थान पर उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंक दिया होगा. घटना को लेकर पुलिस ने थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










