किशोरियों को कराया गया एक्सपोजर विजिट

Updated at : 29 Jan 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
किशोरियों को कराया गया एक्सपोजर विजिट

मधुपुर कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना सभागार में बुधवार को चेतना विकास देवघर द्वारा किशोरी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकार के तहत किशोरी समूह की 39 किशोरियों का एक्सपोजर विजिट कराया गया

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना सभागार में बुधवार को चेतना विकास देवघर द्वारा किशोरी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकार के तहत किशोरी समूह की 39 किशोरियों का एक्सपोजर विजिट कराया गया. किसलय परियोजना के तहत इस विजिट का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को आईसीडीएस द्वारा दी जा रही सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कराना था. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम प्रबंधक शांपी मंडल ने बताया कि सभी किशोरी यहां से जानकारी प्राप्त कर इन सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ ले सके इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका द्वारा आईसीडीएस द्वारा दी जा रही सेवाओं के साथ सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे में विस्तार से बतायी. इसके तहत इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया एवं इस योजना से दी जाने वाली लाभ के बारे में बताया गया. उपस्थित किशोरियों ने आईसीडीएस सेवाओं व योजनाओं को प्राप्त करने में आ रही बाधाओं को लेकर कई तरह के प्रश्न किया, जिसका जवाब उपस्थित पर्यवेक्षिका द्वारा दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने बिपुल, शहनाज, सोनी, मगदलिनि, सारिका व राजेश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola