दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी को लेकर उमड़े श्रद्धालु

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी को लेकर उमड़े श्रद्धालु

मारगोमुंडा के नोनियाद दुर्गा मंदिर में आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के श्री श्री 108 मां दुर्गा मंदिर नोनियाद गांव स्थित स्व. खेड़ी साह व कन्हाई साहा की स्मृति में अजय साहा व उनकी धर्मपत्नी रेखा साहा के द्वारा निर्मित श्री श्री 108 मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी को लेकर मां दुर्गा की पूजा एवं दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस दौरान श्रद्धालुओं को पुरोहितों के द्वारा बारी-बारी से पूजा-अर्चना कराया गया. इस दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष अजय शाह व उनकी धर्मपत्नी रेखा शाह, चन्दन शाह, प्रेम शाह, बनारसी शाह, अमर शाह आदि ने बताया कि उनके दादा स्व. खेड़ी शाह और स्व. कन्हाई शाह की स्मृति शेष में दुर्गा मंदिर नोनियाद का निर्माण कराया गया. उनका पूरा परिवार अभी दुर्गापुर के पश्चिम बंगाल में निवास करता है, लेकिन उन लोगों का पैतृक गांव नोनियाद है. इसलिए नोनियाद गांव से उन लोगों का गहरा लगाव रहा है. वे लोग अपने पूर्वजों की विरासत और उनकी परंपरा को बचाये रखने के प्रयास में सदैव लगे रहेंगे . पूजा पर कमिटी अध्यक्ष अजय शाह, रेखा शाह, चन्दन शाह, प्रेम शाह, आनंद प्रसाद सिंह, सहदेव सिंह, विजय सिंह, नंदकिशोर सिंह, बमशंकर तिवारी, वरुण सिंह, चंदन सिंह, कुबेर सिंह, पप्पू सिंह, राहुल सिंह, विनय सिंह, शिवशंकर सिंह, उदयशंकर सिंह, घिरेंद्र सिंह, प्रेम मिर्धा, सागर तुरी, श्यामलाल तुरी, सुरज सिंह, दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह, खुदीराम देव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोम���टेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola