आदेश के चार दिन बाद भी विरमित नहीं हुए कार्यपालक अभियंता
Updated at : 03 Aug 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन

तबादले के बाद भी नगर निगम के दो कार्यपालक अभियंताओं को विरमित नहीं किया गया है.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर.
नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से देवघर नगर निगम अभियंत्रण शाखा के दो अधिकारियों का 31 जुलाई को तबादला हो गया है. इसमें देवघर नगर निगम के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह का भी अपने मूल विभाग में तबादला हो गया है. जबकि सहायक अभियंता वैदेही शरण का चकुलिया नगर परिषद में तबादला हुआ है. आदेश के चार दिन बाद शनिवार को भी विरमित नहीं किया गया है. इससे निगम के अभियंत्रण शाखा और संवेदकों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है. सभी का कहना है कि दोनों पदाधिकारी श्रावणी मेले में जाना नहीं चाह रहे हैं. निगम में टेंडर निकला है. इसलिए कोई जाना नहीं चाह रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




